आंखों के स्वास्थ्य के लिए क्या करें और क्या न करें

हम यह कह सकते है की आंखें हमारे जीवन का एक प्राथमिक हिस्सा हैं, हमारे चारों ओर जाने वाली हर चीज देखने के लिए सबसे आवश्यक है। वे उम्र बढ़ने, लाइफस्टाइल डिजीज, अत्यधिक जोखिम या आकस्मिक चोटों से भी प्रभावित हो सकती है क्यों की यह सबसे नाजुक अंग है, आज के समय की मांग समझे या यूँ कहे स्क्रीन टाइम सभी का ज्यादा होने लगा है अतः हमें हमारे आँखों को ध्यान रखने के लिए स्क्रीन टाइम को मैनेज करना बहुत जरुरी है, स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट हमारी आंखों में खिंचाव पैदा कर सकती है।

काफी शोधो से पता चला है कि स्क्रीन को घूरते हुए लोगों को आंखों से संबंधित कई प्रोब्लेम्स जैसे दृष्टि का धुंधला होना, सिर में दर्द, आंखों में दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव और ड्राई आईज आने लगती हैं।अच्छी दृष्टि हमें कुशलता से काम करने में मदद करती है – काम पर, घर पर या जब आप बस बाहर खोज रहे हों। इसलिए इस महत्वपूर्ण अंग की थोड़ी अतिरिक्त देखभाल करना महत्वपूर्ण है।

आइये जानते है आँखों की देखभाल के लिए क्या करे और क्या अवॉयड करे।

आंखों की देखभाल करना क्यों जरूरी है?

  • आंखें शरीर की विंडो के सामान होती हैं। आंखों की पर्याप्त देखभाल होनी चाहिए जो आंखों की सामान्य बीमारियों जैसे ग्लूकोमा और मोतियाबिंद से निपटने में आंखों की मदद करती है।
  • आंखों की देखभाल न केवल हमारी दृष्टि में सुधार और रखरखाव करती है, बल्कि यह हाई ब्लडप्रेशर और डायबिटीज जैसी मेडिकल प्रोब्लेम्स का भी पता लगा सकती है।
  • आंखों की समस्याओं का हमारे जीवन की क्वालिटी पर इम्पैक्ट पड़ता है। यदि कोई व्यक्ति आंख की चोट या नेत्र रोग के कारण अंधा हो जाता है तो उनसे जुड़े लोगो की बहुत बड़ी नुकसान होता है।

क्या करे?

  1. पौष्टिक आहार का सेवन करे- हमारे शरीर की लगभग सभी समस्याओं को हल करने की क्षमता के साथ सही पोषण और स्वस्थ आदतें दो प्रमुख चीजें हैं। संतुलित आहार और आंखों की उचित देखभाल ही आंखों के डॉक्टर को दूर रखने के लिए काफी है, आँखों की हेल्थ सही रखने के लिए हम गाजर, स्क्वैश, खरबूजे, लाल मिर्च,गहरे हरे पत्ते वाली सब्जियां जैसे पालक, ब्रोकोली, और तरबूज आदि ले सकते है।
  2. आँखों का व्यायाम करें: अपनी आँखों को हर दिशा में घुमा कर आँखों का व्यायाम करे जिससे आप अच्छा महसूस करेंगे।
  3. आपकी आंखों से स्क्रीन की उचित दुरी रखे: यदि आपके काम के लिए आपको लंबे समय तक स्क्रीन के सामने रहना पड़ता है, तो अपनी स्क्रीन को अपनी आंखों से लगभग 20-24 इंच की दूरी पर और अपनी आंखों के स्तर से 10-150 के एंगल पर रखें।
  4. अपनी आंखों की सुरक्षा करें: यह सुरक्षा धूल, अत्यधिक गर्मी, चमक और धूप से से होनी चाहिए।हम अपनी आंखों में जो कुछ भी ड्राप डालते हैं उसकी एक्सपाइरी की अवश्य जांच करें। इसमें आई ड्रॉप, आई लोशन और आई मेकअप आदि की भी एक्सपाइरी देखे।
  5. अपनी आंखों को कुछ अंतराल में आराम दे: आम तौर पर हम 24 घंटे में अधिकांश भाग अपनी आंखों का उपयोग करते हैं। उन्हें भी एक ब्रेक की जरूरत है।लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद हमारी आंख की मांसपेशियां थकने लगती हैं और इसलिए स्वस्थ आंखों के लिए आंखों को उचित आराम और अच्छी नींद जरूरी है, लैपटॉप और स्मार्टफोन से अपनी आंखों को थोड़ी थोड़ी देर में ब्रेक दें। गोल्डन 20-20-20 नियम को न भूलें यानी हर 20 मिनट में स्क्रीन देखने के बाद 20 फीट की दूरी पर करीब 20 सेकेंड तक देखें।
  6. आंखों पर हाथ लगाने से पहले धोए: आंखों के कई कॉमन इन्फेक्शन्स होते हैं और एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैल सकते हैं इसीलिए जब भी किसी व्यक्ति से हाथ मिलाएं तो हाथ अवश्य धोए। कॉन्टेक्ट लेंस लगाने से पहले और बाद में भी हाथ धोने की आदत रखे।

क्या करें –

  1. कम रौशनी में पढाई या काम न करें: कम रोशनी से आँखों पर ज्यादा दबाव पड़ता है अतः पूर्ण रौशनी में पढाई या कोई भी काम करे।
  2. ज्यादा देर तक स्क्रीन पर न देखें, यह केवल आपकी आँखों ही नहीं आपके मस्तिष्क को भी प्रभावित करती है।
  3. तेज रोशनी की तरफ सीधा ना देखे: सूरज की रोशनी, चमकदार रोशनी, लेजर पॉइंटर्स, स्क्रीन पर बहुत देर तक घूरने से अपने रेटिना को चकाचौंध या झिलमिलाहट या सीधे संपर्क में न आने दें।
  4. आंखों की जांच अवश्य करवाएं: आंखों का नियमित चेकअप बहुत आवश्यक होता है जिससे अगर छोटी समस्या समय पर सही हो जाए तो गंभीर होने से बचा जा सकता है।
  5. धूम्रपान न करें: विभिन्न शोधो के अनुसार ज्यादातर धूम्रपान करने वाले लोगो को आँख से सम्बंधित प्रोब्लेम्स होती है।

निष्कर्ष

आंख हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण और नाजुक अंग है। हम जो भी कार्य कर पाते है उनके लिए आँखों की सबसे अधिक आवश्यकता होती है, आँखे हमारी दैनिक गतिविधियों को सुचारू रूप से और कुशलता से संचालित करने में मदद करती है।अतः हम इन कुछ गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में अपनाकर अपने आँखों को सुरक्षित रख सकते है। इसीलिए अपनी आँखों की नियमित केयर करे और नियमित डॉक्टर्स से चेक अप करवाते रहे और आँखों को सुरक्षित रखे।